बलिया, सितम्बर 28 -- बलिया, संवाददाता। पूर्व नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर में सरयू नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि एकलौते पुत्र रंजीत चौधरी ने दी।जनपद के चिलकहर (परिसिमन में समाप्त) और बांसडीह विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार की रात लखनऊ के पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे तथा पिछले करीब दो साल से वह हृदय रोग की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की जानकारी होते ही जिले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। यह भी पढ़ें- Balia News: आज पैतृक गांव में सरयू तट पर होगा रामगोविंद चौधरी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गोसाईंप...