बगहा, फरवरी 26 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई नगर के नारायणपुर गंडक नदी के घाट पर दी गई। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन बुधवार की देर शाम पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। इसके बाद परिजनों के द्वारा बुधवार की दिन रात को ही उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास नरईपुर लाया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बगहा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर के बगहा पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। जो नारायणपुर घाट पहुंची। वहां वरीय उपसमाहर्ता बेतिया, एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, बीडीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.