रुद्रपुर, जून 5 -- पंतनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड जैवप्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) पंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केईएन राघवन ने कहा कि पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश जैसे पंचतत्वों का संतुलन मानव जीवन और प्रकृति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। बायोटेक के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि बढ़ता कार्बन फुटप्रिंट और पेड़ों की कटाई ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में पारंपरिक ज्ञान और व्यापक पौधरोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों पर चर्चा की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्था...