रांची, फरवरी 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिला नाई संघ, प्रखंड मुरहू के तत्वावधान में नाई समाज का मिलन समारोह सह बनभोज का आयोजन शनिवार को मुरहू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनेश्वर हजाम ने की। इस अवसर पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं एनसीईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राम सील शर्मा ने नाई समाज की उत्पत्ति, नंद वंश तथा उसके संस्थापक महापद्मनंद के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नाई समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और इस समाज ने सदैव समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर संगठित संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम ...