रांची, मई 21 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ के घंसू डोभा से गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव पानी में तैरता हुआ दिखाई देने पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। बताया गया कि शव से काफी दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत करीब तीन से चार दिन पूर्व हुई होगी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा और पुअनि भरत पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी की। पुलिस ने आवश्यक कानून...