वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के अवसर पर नमामि गंगे ने पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्रियों पर रविवार को पुष्प वर्षा की। तीर्थों में सर्वोच्च मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती उतार कर जल संरक्षण की कामना की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रवींद्र मिश्रा, सिमरन कपूर, निधि मेहरोत्रा, रितु कपूर, नवरंग गुप्ता, तारा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रामगंगा में जानवरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...