अयोध्या, मई 8 -- अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हनुमान गुफा से संपूर्ण निर्माण मार्ग का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं। मौके पर सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...