जहानाबाद, फरवरी 25 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पचकेसर खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कोचिंग सेंटर पचकेसर की टीम ने गाजीपुर की टीम को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतत: पचकेसर की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी नहीं हारता, बल्कि खेल हारता है। उन्होंने कहा कि हार के कारणों का गहन अध्ययन कर अनुशासन के साथ खेलेंगे तो आज की हार कल की जीत में बदल सकती है।उन्होंने युवाओं को सूखे नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए चिंता जताई कि आज के युवा तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं, जिससे वे अपने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.