लोहरदगा, जुलाई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। गायत्री परिवार द्वारा 23 जुलाई से 27 जुलाई तक रामकली सरस्वती शिशु मंदिर के निकट पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गुरुवार को पावरगंज स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर से शांतिकुंज, हरिद्वार से लाए गए 24 तीर्थों के पावन जल के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाबा मठ होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में लाल गोपाल नाथ शाहदेव, गोविंद साहू, अजय मित्तल, प्रकाश महतो, सौरभ केसरी, सतीश ठाकुर, विकेश कुमार सिन्हा, विशाल साहू, बबलू सोनी, प्रतिमा दीदी, पिंकी जायसवाल, शकुंतला देवी, मनोरमा देवी, सरोज देवी सहित गायत्री परिवार के...