लखनऊ, मई 3 -- काकोरी के पासधाम मंदिर में 24 से 29 जून तक होने वाले भगवान 1008 श्री आदिनाथ जी की 21 फिट ऊंची प्रतिमा के पंचकल्याणक महोत्सव के चयनित पात्रों का रविवार को सम्मान हुआ। गोमती नगर स्थित जैन मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में माता-पिता, सौधर्म इंद्र, कुबेर, ईशान इंद्र जैसे अन्य पात्र निभाने वाले सपत्नीक ऋषभ जैन, विशाल जैन, रोहित जैन, अरिंजय जैन और डॉ सारांश, अम्बरीश जैन, अनीता सुधीर जैन, आलोक, पियूष, संजय जैन आदि को सम्मानित किया गया। पंचकल्याणक महोत्सव पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। सम्मान समारोह श्री 1008 चंद्रप्रभु जैन सेवा संस्थान व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति काकोरी की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोमती नगर मंदिर के मंत्री आलोक जैन, संदीप, विनय कपूर, सुकांत, निक...