आगरा, अप्रैल 25 -- न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर स्थित श्री सर्वताभद्र जिनालय के श्री आदिनाथ जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी हरीपर्वत में भव्य आयोजन जारी है। शनिवार को तप कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्यों से पूजन किया। नियम-विधान और मांगलिक क्रियाओं के बीच उपाध्यायश्री की मंगलवाणी का श्रवण किया गया। आदि कुमार के विवाह और राज्याभिषेक का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। 3200 मुकुटबद्ध राजाओं द्वारा भेंट समर्पण की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद वैराग्य प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भरत-बाहुबली को राज्य हस्तांतरण की झांकी दिखाई गई। बालिका द्वारा प्रस्तुत नीलांजना नृत्य ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई दी। यह भी पढ़ें- राजस्थान के परतापुर में आज चार महान आत्माएं ल...