नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। लाल किला मैदान के 15 अगस्त पार्क में प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत की ओर से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। यह 432 वर्षों बाद अतिशय क्षेत्र श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर का ऐतिहासिक प्रतिष्ठा महोत्सव है। कार्यक्रम का शुभारंभ घटयात्रा से हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु मंगल कलश लेकर शामिल हुए। इसके बाद विधि-विधान से ध्वजारोहण की क्रिया संपन्न हुई। छह दिवसीय इस अनुष्ठान के पहले दिन मूर्ति स्थापना की प्रारंभिक विधियां की गईं। इस मौके पर पट्टाचार्य श्री 108 श्रुतसागर जी महाराज और आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महाराज ने प्रवचन भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...