चतरा, फरवरी 6 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली स्थित भदलपुर में भगवान शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव के अंतिम व छठे दिन मोक्षकल्याणक अनुष्ठान के साथ सम्पन्न हुआ । इस दौरान संगीतमय विधान पूजन हुआ। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्यमय भक्ति की। भगवान शीतल नाथ स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमय पूजन, दसभक्ति पाठ, मोक्ष गमन, निर्वाण कल्याणक पूजन, शांति यज्ञ व विसर्जन हुआ। भगवान के मोक्ष कल्याणक के बाद भगवान शीतल नाथ स्वामी का प्रथम मस्तकाभिषेक हुआ। इस मौके पर आचार्य भद्रबाहु सागर महाराज जी ससंघ ने कहा कि भगवान की भक्ति में अपना मन लगाकर रखें। इसी से हमारी आत्मा के परिणाम शुद्ध होते हैं। इसी से मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होगी। हम अक्सर एक त्रुटि करते हैं कि मोक्ष कल्याणक को अंतिम कल्याणक कहते हैं। एक तरह से च...