नई दिल्ली, फरवरी 28 -- टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में एक तरफा दबदबा है। उसके लगभग सभी मॉडल हर महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रहते हैं। कंपनी की न्यू हैरियर EV भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जनवरी में इसकी 1,995 यूनिट बिकी थीं और ये लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर रही थी। ऐसे में कंपनी इसकी पॉपुलैरिटी में इजाफा करने के लिए अब इसके कुछ वैरिएंट में नया बैटरी पैक जोड़ने की योजना बना रही है। दरअसल, ऐसी खबर है कि कंपनी हैरियर EV के फेयलेस प्लस को 75 AWD के साथ लाने वाली है। 75 kWh बैटरी पैक में डुअल-मोटर AWD भी जोड़ा जाएगा। हैरियर EV के फेयलेस प्लस वैरिएंट में 500 Nm टॉर्क और QWD का कॉम्बिनेशन मिलता है। वहीं, इसके फीचर्स की बात करें तो 360deg 3D सराउंड व्यू कैमरा, JBL 10-स्पीकर सिस्टम, वेंट...