नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल। नैनीताल-पंगोट मार्ग पर हिमालय दर्शन के पास तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिससे मार्ग पर जाम लग गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। टैक्सी चालक मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...