बुलंदशहर, मई 23 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक द्वारा आत्महत्या करना बताया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता था। बताया जाता है कि शनिवार को परिजन बाहर गए थे। युवक घर पर अकेला ही था। जब परिजन वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, मचा कोहराम कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो युवक पंखे से लटका हुआ था। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बत...