प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव में गुरुवार को एक युवती ने पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव निवासिनी मोहम्मद इलियास की 20 वर्षीय बेटी खुशी अपने ननिहाल में रहती थी। युवती ने 9 जुलाई की दोपहर दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद खुशी की मां निशा बानो घर के अंदर गई तो उसे फंदे से लटकते देखा। कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पिता इलियास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संदीप त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...