पंखे में करंट से आने से हुई युवक की मौत, मचा कोहराम
अलीगढ़, जून 5 -- हरदुआगंज/जलाली। थाना क्षेत्र के कस्बा जलाली के मजरा अमीनाबाद गांव के युवक की हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र के गांव इब्राहीमाबाद में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बहन के ससुरालीजन युवक को लेकर दीन दयाल अस्पताल भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमीनाबाद गांव के दुलीचंद पुत्र छोटेलाल ने बताया कि वह चार भाई है एक बहन हैं। सबसे छोटा भाई 19 वर्षीय राजकुमार हरियाणा के पलवल शहर में हलवाई का काम करता था, तीन दिन पहले गांव आया था।बुधवार को वह इब्राहीमाबाद गांव में ब्याही बहन सूरजा के पास घूमने गया था, जहां गुरुवार अपराह्न तीन बजे के करीब वह तूफानी पंखे को चालू कर रहा था, तभी करंट उतर आने से उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- औराई : घर में करंट लगने से युवक की मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.