गोरखपुर, जून 16 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय वंश मद्धेशिया की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वंश कस्बा निवासी मिथुन मद्धेशिया का पुत्र था और एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण आलू गोदाम में लगे हाईस्पीड पैडेस्टल पंखे के पास से गुजरते समय वह उसकी चपेट में आ गया। झटके से पंखा उसके ऊपर गिर पड़ा और उसमें करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने बिजली काटकर उसे बचाने का प्रयास किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...