सुल्तानपुर, मई 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक हादसे में कृषि सखी निशा कुमारी (30) पत्नी अरविंद गौतम की करंट लगने से मौत हो गई। वह दोस्तपुर ब्लॉक में कृषि सखी के पद पर तैनात थीं। परिजनों के अनुसार घर में पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका थाना क्षेत्र के बेथरा गांव में है। वह राजेंद्र की पुत्री थीं। उनका विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। उनके पति अरविंद गौतम आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मी हैं और घटना के समय ड्यूटी पर गए हुए थे। यह भी पढ़ें- पंखे का करंट लगने से कृषि सखी की मौत, चार साल का बच्चा हुआ मां से महरूम निशा अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र पीयूष को छोड...