अलीगढ़, जून 27 -- n ससुरालीजनों ने जताया हत्या का शक, पुलिस घटना की जांच में जुटी इगलास, संवाददाता। कोतवाली के सामने हाबूडा मौहल्ला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी मच गई, जब एक बंद मकान की दूसरी मंजिल पर 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान संजीव (पुत्र श्याम सिंह) के रूप में हुई है, जो ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के वक्त संजीव की पत्नी और उसके दो बच्चे ससुराल में एक तेरहवीं संस्कार में गए थे। यह भी पढ़ें- पंखे पर लटका मिला युवक का शव मृतक के ससुरालीजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि संजीव का पड़ोस के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी ...