कौशाम्बी, जून 8 -- दोआबा में उमसभरी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। आसमान में बादलों का झुरमुट छो के बाद उमस इतना बढ़ जाती है कि कूलर व पंखों के नीचे रहने पर भी बदन से पसीने का बहना बंद नहीं हो रहा है। ऐसे में लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। जून माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी के साथ-साथ उमस का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को बढ़ी उमस ने सोमवार को तो भयावह रूप ले लिया। स्थिति यह हो गई है कि कूलर, पंखों के नीचे बैठने के बाद भी लोगों के बदन से पसीने का बहना बंद नहीं हो रहा है। रात में तो हालात ऐसे रहते हैं कि गर्मी के चलते लोगों ठीक से नींद नहीं आ रही है। यही हाल दिन में भी रहता है। घरों में रहने वाले लोग उमसभरी गर्मी से परेशान होकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। वह रात में अच...