देवरिया, मार्च 24 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज के आजाद नगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक किशोर ने कमरे में पंखे की कुंडी से फंदे से लटक कर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर उसका शव नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजाद नगर निवासी विशाल चौहान (17) पुत्र प्रभुनाथ चौहान दरवाजा बंद कर सो रहा था। सुबह करीब सात बजे तक जब बाहर नहीं निकला तो घर वालों को चिंता हुई। उंन्होने आवाज दी फिर भी कोई अंदर से जवाब नहीं मिला। इसी बीच आसपास के लोग भी जुट गए। उंन्होने दरवाजा तोड़ा तो विशाल का फंदे से लटका दिखा। रस्सी काटकर नीचे उतारा तो उंसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे विशाल शौच के लिए बाहर निकला था। उसके बाद दरवाजा बन्द कर फिर सोने चला गया। विशाल की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.