बदायूं, अगस्त 30 -- बदायूं। घर में पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। खुले तार से करंट लगने पर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शनिवार रात करीब 10 बजे बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नरखेड़ा निवासी 43 वर्षीय चंद्रभान पुत्र जसबीर अपने घर में पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान तार बीच से खुला हुआ था और चंद्रभान उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना होते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन गंभीर हालत में चंद्रभान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्...