पंखे का तार ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत
संभल, मई 21 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में पंखे का तार ठीक करते समय करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव गुमथल निवासी अरविंद कुमार दिवाकर पुत्र जयनारायण दिवाकर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छत पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान वह खाना बीच में छोड़कर पत्नी से यह कहकर नीचे चले गए कि पंखे का तार ठीक करना है। काफी देर तक वापस न आने पर उनकी पत्नी ममता नीचे पहुंची तो देखा कि अरविंद करंट की चपेट में थे। यह भी पढ़ें- बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत यह देख वह चीख पड़ीं। चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा डंडे की सहायता से अरविंद को बिजली के तारों से अलग किया। परिजन आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.