बिजनौर, जून 17 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव चमरौला में पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव चमरौला निवासी सुभाष उर्फ बाबू (65 वर्ष) पुत्र बलराम सिंह देर रात अपने घर के पास स्थित घेर में गए थे। गर्मी अधिक होने के कारण वह पंखा चलाने के लिए उसका तार बिजली बोर्ड में जोड़ रहे थे। बताया जाता है कि एक तार उन्होंने बोर्ड में लगा रखा था, जबकि दूसरा तार उनके हाथ में था। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जंगल में टूटे पड़े तार की चपेट में आने से किसान की मौतपरिवार में कोहराम परिजन गंभीर रूप से घायल सुभाष को तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए...