सुल्तानपुर, मई 8 -- सुलतानपुर, संवाददता।उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को तोड़कर रख दिया। दोस्तपुर ब्लॉक में कृषि सखी के पद पर तैनात निशा कुमारी (30), पत्नी अरविंद गौतम, घर में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निशा कुमारी का मायका थाना क्षेत्र के बेथरा गांव में है और वह राजेंद्र की पुत्री थीं। वर्ष 2021 में उनका विवाह अरविंद गौतम से हुआ था, जो आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मी हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर गए हुए थे। निशा अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र पीयूष को छोड़ गई हैं। इस दुखद हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुल...