संतकबीरनगर, मार्च 17 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम करियाजोत में सोमवार दोपहर एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के समय मृतक की पत्नी और बेटी खेत में काम करने गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक उलझन से जुड़ा बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार ग्राम करियाजोत निवासी राम किशुन (42) पुत्र बुधई सोमवार सुबह घर पर ही मौजूद था। उसकी पत्नी सरोज और 16 वर्षीय बेटी नीरा सुबह खेत में काम करने चली गई थी। दोपहर में जब दोनों घर लौटीं और कमरे का दरवाजा खोला तो राम किशुन साड़ी के फंदे से पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर पत्नी और बेटी चीख-पुकार करने लगीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.