हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- लालकुआं, संवाददाता। पंखुड़ियां महोत्सव सीजन-15 राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 20 और 21 दिसंबर को आदर्श प्राथमिक पाठशाला हल्दूचौड़ में आयोजित किया जाएगा। संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि 20 दिसंबर शनिवार को दोपहर 2 बजे से वॉइस ऑफ उत्तराखंड और वॉइस ऑफ कुमाऊं प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, 21 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से मिस्टर व मिस उत्तराखंड, क्वीन ऑफ कुमाऊं, उत्तराखंड सुपर मॉडल किड्स फैशन शो, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप एवं सुपर मॉम डांसिंग प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में कुमाउंनी फिल्मों की नायिका व नृत्यांगना हर्षिता कोहली, कुमाउंनी कॉमेडियन अमित भट्ट (मोहन दा), मिमिक्री कलाकार अनिल भटनागर और अनिल अरोड़ा, सिंगर व परफॉर्मर निर्मल जोशी अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां ...