संभल, जून 20 -- थाना क्षेत्र के कस्बा जुनावई में देर रात पंखा सेट करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । कस्बा जुनावई निवासी 19 वर्षीय युवक नन्हे पुत्र सोहनपाल बीती देर रात अपने घर में पंखा सेट कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के चालू करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराय जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पंखा सही करते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत बहीं पुलिस ने शव सील पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...