आगरा, मार्च 8 -- काठमांडू (नेपाल) में हुई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वांडो, जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाले पंकज शर्मा व एक-एक कांस्य पदक जीतने वाले संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सम्मानित किया। पंकज शर्मा ने भारत की ओर से सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 2 कांस्य पदक व संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर ने टीम स्पर्धा में 1-1 कांस्य पदक जीता था। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शाहगंज स्थित अपने निवास पर तीनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने को कहा। इस दौरान पार्थ बघेल भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...