पाकुड़, अप्रैल 13 -- नवनियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल व उपाध्यक्ष राणा ओझा ने झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा से मुलाकात की। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट। कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से मुलाकात की गई है। शहर की समस्याओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सत्ता पक्ष का सहयोग जरूरी है। ​इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा भी मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा सिर्फ और सिर्फ पाकुड़ शहर का विकास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...