मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पंकज मार्केट के छट्टू चौधरी लेन में मस्जिद के पास 16 मई को स्वास्थ्य कैंप का आयोजन होगा। इस संबंध में बालूघाट स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद पूनम देवी ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप आयोजित होने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। घर के पास ही डॉक्टर से लेकर जांच तक की सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- उसरी खुर्द में कालाजार संबंधित दवा का हुआ छिड़काव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...