मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के पंकज मार्केट में पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए गए पलदार रितेश कुमार (30) की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पिता शंकर बाग नूनफर मोहल्ला निवासी कैलाश महतो ने गुरुवार को घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गल्ला व्यवसायी मणि चौधरी व अभिषेक चौधरी और उसके कर्मचारी सीतामढ़ी के हिसनपुर चौक निवासी चुन्नू कुमार एवं अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है कि बीते दो मार्च की रात करीब नौ बजे पंकज मार्केट के पीछे बैंक गली में रितेश पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों व्यवसायियों ने अपने कर्मचारी चुन्नू के माध्यम से रितेश पर हमला करवाया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा पड़ा था।घटना की सूचना मिलने पर रितेश के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर पहले सदर अस...