बदायूं, अप्रैल 27 -- रविवार को संतोष मोहन गुप्ता के कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता 'बिट्टन' की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला व नगर टीम का विस्तार करते हुए नई घोषणाएं की गईं। पंकज शर्मा को जिला महामंत्री, विनोद साहू को जिला उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता को जिला विधि संयोजक, हिमांशु शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी, संतोष मोहन गुप्ता को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा गोविंद शर्मा को बदायूं नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपेंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री विकास माहेश्वरी, पूर्व प्रदेश मंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रवेन्द्र उपाध्याय, रजत शर्मा, नितेश, रंजीत और आरके उपाध्याय सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.