प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की जीआरपी के एसओ पद की जिम्मेदारी पंकज भाष्कर को मिली है। यहां पर तैनाती एसओ सुमित कुमार को हरदोई जीआरपी एसओ की जिम्मेदारी तय की गई। लगभग डेढ़ वर्ष तक जंक्शन पर तैनाती के दौरान सुमित कुमार ने यात्रियों की सुरक्षा और आपराधिक वारदातों पर काबू के लिए गश्त पर जोर दिया था। लखनऊ रेलवे जीआरपी मुख्यालय की ओर से यह बदलाव किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...