नैनीताल, अप्रैल 11 -- भवाली, संवाददाता। भवाली के पंकज कुमार आर्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित 'सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर' परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में वे कुमाऊं क्षेत्र से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।10 वर्षों का बैंकिंग अनुभव रखने वाले पंकज अब अपनी फर्म 'प्रिदिवंश वेल्थ' के माध्यम से मध्यम वर्गीय परिवारों को निवेश और लक्ष्य-आधारित वित्तीय सलाह दे रहे हैं। पंकज एक लेखक भी हैं। उनकी हालिया पुस्तक "द एक्स बैंकर हु फाइनली टोल्ड द ट्रुथ" वित्तीय जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो पाठकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...