साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने असम के खुमतई विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सघन चुनाव प्रचार किया। विधानसभा चुनाव को लेकर वे मंगलवार से ही असम में कैम्प कर रहे हैं। झामुमो की ओर से उनको स्टार प्रचारक बनाकर वहां भेजा गया है। उनके साथ साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष रामनाथ पासवान व झामुमो के पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम हैं।स्टार प्रचारक पंकज मिश्रा ने मुरफुलौनी सहित आसपास के इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया । उन्होंने झामुमो की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोगों से पार्टी प्रत्याशी अमित नाग के पक्ष में मतदान की अपील की। पंकज मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है । झामुमो ही वह ताकत है जो आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती है। यहां यह बता देन...