बागपत, जून 29 -- बागपत। पंकज धामा हत्याकांड़ की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को रालोद के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली जाकर रेलवे के एसीपी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने एसीपी से हत्याकांड़ की निष्पक्ष जांच, हत्या की धारा जोड़े जाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हुई वारदात ने सभी को झकझौर दिया है। दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड पंकज धामा को नाइट ड्यूटी के बाद घर लौटते समय आठ हमलावरों ने धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा। सिर पर हुए जानलेवा वार की वजह से पंकज धामा की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष विवेचना की मांग पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई...