लखनऊ, दिसम्बर 14 -- - डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की घोषणा कोटः-योगीः-नई गति के साथ सरकार व संगठन मिलकर यूपी के संकल्प को बढ़ाएगा। पंकज चौधरी यूपी की नई यात्रा के लिए कैप्टन के रूप में आ गए हैंः योगी लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके नाम की घोषणा की। अध्यक्ष बनने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें भाजपा का झंडा सौंपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब रखी अपनी कुर्सी पर बिठाया। पंकज चौधरी ने कुर्सी पर बैठने से पहले मुख्यमंत्री के पै...