लखनऊ, नवम्बर 7 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को जारी बयान में अखिलेश यादव से पूछा कि क्या अब आस्था भी चुनावी रणनीति का हिस्सा बन गई है? यह भी पढ़ें- अब तो ट्रेन छूट गई, तुम घर जाओ...अखिलेश के अयोध्या दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंजअखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल पंकज ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन की याद आने लगी है। जो नेता अब तक राम मंदिर और सनातन धर्म को लेकर सवालों के घेरे में रहे, उन्हें अब अयोध्या जाकर दर्शन करने की जरूरत महसूस हो रही है। आखिर चुनाव से ठीक पहले ही रामलला की याद क्यों...