हरदोई, अगस्त 15 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। पांच साल पहले सेना की ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले शहीद मेजर पंकज पांडेय के बलिदान को पूरा जिला याद कर रहा है। देश की आजादी के जश्न के बीच उनका परिवार भी उन्हें याद कर रहा है। मेजर पंकज पांडेय का जन्म 23 सितंबर 1987 को जन्म हुआ उनके पिता अध्यापक थे। उन्होंने आरंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से की। कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज से पूरी की। पढ़ाई के साथ साथ खेल में वह पारंगत थे। लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद 2007 एवं 2008 में सीडीएस की परीक्षा में चयनित हुए। भाई आशीष ने बताया कि उन्होंने 2008 में सेना की सेवा करने का निर्णय लिया। पहली पोस्टिंग के दौरान कमीर में गुप्तचर के रूप में व्यापक सूचना तंत्र की स्थापना की। कमांडो की ट्रेनिंग पाने के बाद कश्मीर के कई स्पेशल आपरेशन म...