कानपुर, दिसम्बर 14 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक एलान रविवार को हुआ भाजपा उत्तर और दक्षिण दफ्तरों में एक दूसरे को बधाईयां देने का दौर चला कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी के नाम का आधिकारिक एलान रविवार को हुआ। पंकज चौधरी ने जैसे ही वर्चुअल शपथ ली तो उत्तर और दक्षिण जिला संगठन दफ्तरों में दीवाली सा माहौल बन गया। पटाखे फोड़े गए। भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह के गले मिल लड्डू बांटे। रविवार को पंकज चौधरी के पदभार ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में जिले के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों ने देखा। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेने लखनऊ गए। शाम को लौटने पर अनिल दीक्षित के नेतृत्व में परेड चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया क...