लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बारामती हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में एनसीपी चीफ एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। उनकी असामयिक मृत्यु महाराष्ट्र और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अथा...