न IIT, न NIT... गांव के लड़के ने कैसे हासिल किया Nvidia में 2.6 करोड़ का पैकेज, चौंका रही है कहानी
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- एक ऐसा लड़का जिसका बचपन उस गांव में गुजरा हो जहां बैलगाड़ियां ही सफर का इकलौता जरिया हुआ करती थीं। धूल भरी पगडंडियों से निकलकर सीधा कैलिफोर्निया की उस कंपनी तक पहुंचना, जो आज पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया पर राज कर रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) की। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग के पास बसे एक छोटे से गांव के रहने वाले पृथ्वीराज की हकीकत है। आजकल लिंक्डइन और बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर पृथ्वीराज के इस शानदार सफर की जमकर चर्चा हो रही है। उनकी कामयाबी की कहानी ने उन तमाम लोगों के भ्रम को तोड़ दिया है, जिनका मानना है कि दुनिया की टॉप टेक कंपनियों में जाने के लिए आपके पास आईआईटी या किसी बहुत बड़े और महंगे संस्थान की डिग्री होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.