नई दिल्ली, अगस्त 5 -- कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कहानी ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि टियर-3 शहर से ताल्लुक रखने वाली एक युवती ने बिना किसी कैंपस प्लेसमेंट सपोर्ट के सालाना 38 लाख रुपये का पैकेज हासिल करके सबको हैरान कर दिया है। न तो वो किसी आईआईटी से पढ़ी थी, न ही किसी नामी-गिरामी कॉलेज से फिर भी उसने अपनी मेहनत और लगन के दम पर वो मुकाम हासिल किया जिसका सपना हर फ्रेशर देखता है। यह कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रही है और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।कैसे शुरू हुआ सफर एक्स यूजर @AnandaniNisha ने यह कहानी शेयर करते हुए बताया कि उनकी दोस्त ने अपने करियर की शुरुआत बेहद संघर्षपूर्ण तरीके से की। न कोई बड़ा कॉलेज, न कोई कैंपस प्लेसमेंट का सहारा, बावज...