नई दिल्ली, जुलाई 27 -- CFA Course Details: जब भी कॉमर्स या फाइनेंस में पढ़ाई करने वाले छात्रों से उनके ड्रीम करियर के बारे में पूछा जाता है, तो सबसे पहला जवाब चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कंपनी सेक्रेटरी (CS) ही होता है। सालों से हमारे यहां इन्हीं दोनों कोर्सेस का भारी दबदबा रहा है। युवाओं को लगता है कि बस यही दो रास्ते हैं जो सफलता तक जाते हैं। लेकिन, जरा सोचिए, अगर आपको एक ऐसा कोर्स मिल जाए जिसकी डिमांड न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हो? और जो आपको ऐसी शानदार नौकरी दिलाए कि आप सच में मालामाल हो जाएं? जी हां, हम बात कर रहे हैं CFA यानी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (Chartered Financial Analyst) कोर्स की। आज के दौर में यह कोर्स युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। आइए समझते हैं कि आखिर यह कोर्स क्या बला है और क्यों इसके पीछे फाइनेंस की दु...