न हन्यते : नहीं रहीं एलएनएमयू और बीएनएमयू की पूर्व कुलपति डॉ इन्दुबाला सिंह
पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया महिला कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या, परम विदूषी, अर्थशास्त्र की विद्वान, दृढ संकल्पित, बीएनएमयू मधेपुरा और ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा की पूर्व कुलपति डॉ इन्दुबाला सिंह का गुरुवार की रात्रि करीब एक बजे देहांत हो गया। वे भवनपुरा खरीक (जिला भागलपुर) के स्वतंत्रता सेनानी परिवार की बेटी थीं। थाना बिहपुर कांड में डॉ राजेन्द्र प्रसाद की बिहपुर में जीवन रक्षा में इनके पिताजी व तीनों भाई का विशेष योगदान था। बीते कुछ साल पहले इनके पति डॉ चन्द्र नारायण सिंह का देहांत हो जाने से वे जीवन से टूट सी गई थीं। उनके निधन की खबर से फैलते ही सगे संबंधियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध जन भी आहत हो गये। काफी संख्या में शुभचिंतकों की भीड़ सिपाही टोला स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.