न से संबंध सुधरे लेकिन सिर्फ उम्मीद से शांति संभव नहीं, सैन्य प्रतिरोधक क्षमता जरूरी: सेना प्रमुख
नई दिल्ली, जून 8 -- सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का कहना है कि चीन के साथ संबंधों को लेकर हाल में कुछ सकारात्मक प्रगति हुई है जिससे यह संकेत मिलते हैं कि दोनों देश संवाद और सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के पक्ष में हैं। लेकिन शांति एवं स्थिरता को केवल आशा के आधार पर नहीं बल्कि मजबूत प्रतिरोधक और भरोसेमंद सैन्य क्षमता के आधार पर बनाए रखा जाता है। उनसे यह पूछा गया था कि चीन सीमा पर स्थिरता के बावजूद वहां पर सैन्य बलों की अभी भी भारी तैनाती जारी है। सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना उत्तरी सीमा पर पूरी तरह से मुस्तैद है। यदि भविष्य में परिस्थितियां और अधिक अनुकूल होती हैं तथा दोनों पक्षों के बीच विश्वास का स्तर बढ़ता है तो तैनाती के पैटर्न पर विचार किया जा सकता है। लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा हितों और जमीन वास्तविकताओं को ध्यान में रखकर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.