नई दिल्ली, मार्च 16 -- मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के खत्म होने के आसार नहीं हैं। अब ईरान ने साफ कर दिया है कि उन्होंने न तो सीजफायर की मांग की है और न ही बातचीत की। ईरान का कहना है कि जब तक जरूरी होगा वह इस युद्ध को लड़ते रहेंगे। खास बात है कि यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब इस युद्ध के चलते भारत समेत कई देशों पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। ईरान ने बताया है कि कुछ मुल्कों ने उससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रास्ता देने के लिए कहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने सीजफायर का अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि न ही ईरान ने बातचीत की मांग की है। ईरान के प्रेस टीवी ने सीबीएस के हवाले से ये बात कही है। विदेश मंत्री का कहना है कि ईरान के सशस्त्र बल तब तक इस युद्ध को लड़ना जारी रखेंगे, जब तक यह जरूरी होगी। करीब तीन सप्ताह से...